Haryana Monsoon: हरियाणा में मानसून को लेकर आई बड़ी Update, जानें मौसम का पूर्वानुमान

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2026 03:24 PM

big regarding haryana monsoon

हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में बादलों की आवाजाही और तेज गति की हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।

हिसार : हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में बादलों की आवाजाही और तेज गति की हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। शनिवार को हिसार, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, पलवल में तेज हवा चली। भिवानी, फतेहाबाद सहित कुछ जगहों पर हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इससे एक बार फिर से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रोहतक का 40.9 डिग्री सैल्सियस तापमान हरियाणा में सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग ने 23 जून तक य़लो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 21 जून को सक्रिय होगा। 21 से 23 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही बंगाल की खाड़ी पर हलचल होने से सुस्त मानसून में 27 जून के बाद तेजी आने की सम्भावना बन रही है क्योंकि बंगाल की खाड़ी का पहला निम्न दबाव क्षेत्र 27 जून को बनने से मानसून को रफ्तार मिलेगी। 

हरियाणा में जुलाई महीने की शुरूआत मानसून की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। इस कारण लोगों को मानसून का इंतजार करना पड़ेगा। इस माह में मानसून के पहुंचने की कम संभावना लग रही है। हालांकि उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों व कुछ मध्यवर्ती जिलों में प्री मानसून गतिविधियों से बिजाई माफिक बारिश हो चुकी है जबकि उत्तरी और पूर्वी जिलों के लोग प्री मानसून गतिविधियों को तरस रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!