Edited By Manisha rana, Updated: 25 Jun, 2026 12:14 PM

करनाल में खून के रिश्ते तार-तार हो गए। यहां सगे भाई ने अपने भाई के गले पर कांच की बोतल मारकर हत्या कर डाली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की।
करनाल : करनाल में खून के रिश्ते तार-तार हो गए। यहां सगे भाई ने अपने भाई के गले पर कांच की बोतल मारकर हत्या कर डाली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की। भाई की हत्या कर कपिल मौके से फरार हो गया। यह घटना सैक्टर 32-33 थाना एरिया की है।
बता दें कि नशे का आदि भाई अपने भाई से पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने के तैश में आकर कांच की बोतल से गले पर हमला किया गया। मृतक कमल के पिता ने हमें शिकायत दर्ज कराई है जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दो सगे भाई कमल और कपिल थे। कपिल ने अपने भाई कमल को गले पर कांच की बोतल मारकर हत्या की है। जांच अधिकारी ने बताया कि कपिल शादीशुदा है, जिस वक्त घटना हुई उस वक्त दोनों बेटों की माँ घर में मौजूद थी।
वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि कपिल अपने भाई से पैसे मांग रहा था जो कि नशे का आदी था। पैसे नहीं देने पर उसने कांच की बोतल से अपने भाई के गले पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया पिता ने हमें बातचीत में जानकारी दी है कि उनका बेटा नशा करने का आदी था। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर मोर्चा भी हाउस में भिजवा दिया है। आरोपी कपिल की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है जो कि वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)