नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन, गलत जानकारी देकर छुट्टी लेने वाला ASI सस्पेंड...पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Jun, 2026 09:13 PM

nuh police takes major action asi suspended for taking leave by giving wrong in

हरियाणा के नूंह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गलत जानकारी देकर छुट्टी लेने वाला ASI

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के नूंह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गलत जानकारी देकर छुट्टी लेने वाला ASI को नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार उन पर ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए परिजन के निधन का गलत हवाला देने का आरोप है। 

मिली जानकारी के अनुसार ASI अनिल कुमार ने 8 जून को अपनी दादी के निधन की सूचना देकर घर जाने की अनुमति ली थी। उन्हें अगले दिन ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह तय समय पर वापस नहीं आए। थाना प्रभारी ने कई दिनों तक उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, मगर उनका मोबाइल या तो बंद मिला या कॉल का जवाब नहीं मिला। आखिरकार, वह 19 जून को ड्यूटी पर लौटे।

विभागीय जांच में जानकारी के मुताबिक सामने आया कि ASI ने अपनी अनुपस्थिति का कारण बीमारी बताया था। हालांकि, उनके मोबाइल से मिली तस्वीरों और अन्य डिजिटल सामग्री से संकेत मिला कि वह परिवार के साथ यात्रा पर थे। जांच में यह भी पाया गया कि जिस महिला के निधन का हवाला देकर छुट्टी ली गई थी, वह उनकी वास्तविक दादी नहीं थीं। सोशल मीडिया पर की गई कुछ पोस्ट भी जांच के दायरे में आई हैं। 

रिपोर्ट में जानकारी के मुताबिक ये भी खुलासा हुआ कि ASI के पास कई जांच फाइलें और शिकायतें लंबित थीं, जिससे मामलों के निस्तारण में देरी हो रही थी। इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए SP डॉ. अर्पित जैन ने उन्हें तत्काल निलंबित कर नियमित विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!