दादी की घिनौनी करतूत: 10 साल के मासूम पोते को बनाया हवस का शिकार, शिकायत दर्ज होते ही दिल्ली भागी

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2026 02:14 PM

10 year old innocent grandson made a victim of assault

यमुनानगर में एक महिला ने सास के खिलाफ अपने बेटे के यौन शोषण के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसकी सास उसके साथ रहती थी तो सास ने उसके बेटे

यमुनानगर: यमुनानगर में एक महिला ने सास के खिलाफ अपने बेटे के यौन शोषण के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसकी सास उसके साथ रहती थी तो सास ने उसके बेटे के साथ गलत हरकत की। शिकायत में कहा कि यह घटनाएं जून 2023 से सितंबर 2026 के बीच हुई। उस समय उसके बेटे की उम्र करीब 10 साल थी। महिला के मुताबिक, बच्चा लंबे समय तक डर और दबाव के कारण चुप रहा। हाल ही में उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

महिला थाने की जांच अधिकारी अमरदीप कौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस बुजुर्ग महिला पर आरोप लगे हैं, वह इस समय दिल्ली में अपनी बेटी के घर गई हुई है। जांच टीम ने उससे संपर्क किया है, जल्दी ही पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित 9वीं कक्षा में पढ़ता है और उसके बयान जल्द दर्ज किए जाएंगे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!