पानीपत में डर का माहौल: गैंगस्टर रणदीप मलिक ने BJP पार्षद सहित कई व्यापारियों से मांगी फिरौती... दी मारने की धमकी

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Mar, 2026 02:39 PM

an atmosphere of fear prevails in panipat

पानीपत जिले में भाजपा पार्षद गौरव श्रीवास्तव से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। गैंगस्टर रणदीप मलिक ने एक के बाद एक 3 कारोबारियों और एक नेता को धमकाया। व्हाट्सअप पर कॉल कर रंगदारी मांगी।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में भाजपा पार्षद गौरव श्रीवास्तव से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। गैंगस्टर रणदीप मलिक ने एक के बाद एक 3 कारोबारियों और एक नेता को धमकाया। व्हाट्सअप पर कॉल कर रंगदारी मांगी। मिठन स्वीट्स मालिक को भी व्हाट्सअप कॉल पर धमकी देकर 5 करोड़ मांगे। वॉट्सएप कॉल कर कहा- रकम नहीं दी गई तो गोलियों से भून देंगे।  वहीं रणदीप मलिक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पानीपत के 2 कारोबारियों से 12 करोड़ की फिरौती मांगी।

इसराना के सुक्रमपाल से मांगी 10 करोड़ की फिरौती

इसराना निवासी सुक्रमपाल का कहना है कि उन्हें वॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। जिसमें उसने 10 करोड़ रुपए देने के लिए कहा। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया। सुक्रमपाल के अनुसार, धमकी देने वाले ने कहा- अगर जल्द ही रुपए नहीं दिए गए तो बड़ी वारदात करेंगे। पुलिस ने सभी की शिकायतों पर FIR दर्ज कर ली है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!