Girlfriend को रंग लगाने पर मिली दर्दनाक मौत, पानीपत में युवक को दी रूह कंपा देने वाली मौत...आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Mar, 2026 11:39 AM

youth killed in panipat accused arrested

पानीपत में होली के दिन लापता हुए 23 वर्षीय कालू की मौत की गुत्थी को रेलवे पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसे पहले एक हादसा माना जा रहा था। वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और नृशंस हत्या निकली।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में होली के दिन लापता हुए 23 वर्षीय कालू की मौत की गुत्थी को रेलवे पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसे पहले एक हादसा माना जा रहा था। वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और नृशंस हत्या निकली। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ही गांव महमूदपुर के रहने वाले तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पुरानी रंजिश और होली पर हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

गांव के ही तीन दोस्त निकले कातिल

रेलवे पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गांव महमूदपुर निवासी संजू, राहुल और विशाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन तीनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी संजू ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था।

हत्या के पीछे की दो मुख्य वजहें

होली पर विवाद (गर्लफ्रेंड को रंग लगाना): वारदात वाले दिन यानी होली पर कालू ने संजू की एक महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) को रंग लगा दिया था। इस बात से संजू बुरी तरह भड़क गया था और उसने उसी वक्त कालू को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। पुरानी रंजिश और आर्थिक नुकसान: संजू ने बताया कि एक बार कालू उसकी बाइक मांग कर ले गया था, जिसका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में बाइक काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन कालू ने उस नुकसान की भरपाई नहीं की थी।

साजिश: पहले पिलाई शराब, फिर पेंचकस से किया हमला

आरोपियों ने कालू को मारने के लिए बाकायदा योजना बनाई। शाम के समय संजू उसे घर से बुलाकर ले गया। तीनों आरोपियों ने कालू के साथ शराब पार्टी की। आरोपियों ने खुद बहुत कम शराब पी, लेकिन कालू को जबरन अत्यधिक शराब पिलाई गई ताकि वह खुद को संभाल न सके। जब कालू पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर रेलवे ट्रैक के पास ले गए। वहां संजू ने कालू की गर्दन पर दो बार पेंचकस से वार किए। हालांकि, इसके बावजूद कालू की जान नहीं निकली।

रूह कंपा देने वाली वारदात: जिंदा ट्रैक पर लेटाया

जब पेंचकस के वार से कालू नहीं मरा, तो तीनों आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कालू के हाथ-पैर पकड़े और उसे रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच लेटा दिया। कालू नशे और चोट के कारण विरोध करने की स्थिति में नहीं था। आरोपियों के वहां से हटते ही तेज रफ्तार ट्रेन आई और कालू का शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए आरोपी

घटना के बाद पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास कालू का शव मिला था। रेलवे पुलिस ने जब जांच शुरू की और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन खंगाले, तो संजू और उसके साथियों की मौजूदगी घटनास्थल के पास पाई गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों टूट गए और पूरी सच्चाई बयां कर दी।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!