जान पर खेल बचाई 5 जिंदगियां...पानीपत में युवक ने छलांग लगा नहर में डूब रहे परिवार को बचाया

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Mar, 2026 02:13 PM

young man saved his family in panipat

पानीपत जिले में किसान के बेटे सचिन 24 वर्षिय ने अपनी जान जोखिम में डाल नरायणा नहर में डुब रहे एक ही परिवार के पति-पत्नि व तीन बच्चों को बाहर निकाला।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में किसान के बेटे सचिन 24 वर्षिय ने अपनी जान जोखिम में डाल नरायणा नहर में डुब रहे एक ही परिवार के पति-पत्नि व तीन बच्चों को बाहर निकाला। दीपक वासी सौदापुर पानीपत अपने परिवार को लेकर अपने ससुराल शेखपुरा गनौर से वापिस नहर की पटरी अपने गांव आ रहा था। करीब रात 8 बजे जब वह नरायणा पुल के पास पहुंचा तो कार का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी नहर में जा गिरी, जब नहर में गाडी गिरी तो कार का पिछला हिस्सा नहर के पिलर से टकरा गया, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया। 

बताया जा रहा है कि नहर में गाड़ी गिरता देख सचिन छौक्कर अपने ट्रैक्टर पर वहा पहुंचा। सचिन ने ट्रैक्टर को नहर के पुल पर छोड़, नहर में  कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट भी लग गई। अपनी चोट की परवाह न करते हुए उसने पहले तो तीनों बच्चो को निकाला, उसके बाद फिर दीपक की पत्नि मन्जु को निकाला फिर दीपक को। सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों व राहगिरों का बस एक ही कहना था अपनी जान को  जाखिम  में डालकर पांच लोगों की जान बचाई। ऐसे लोगों को सरकार को सम्मानित करना चाहिए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!