Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Mar, 2026 05:03 PM

पानीपत के अनेजा पेट्रोल पंप के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मनी एक्सचेंज के बाहर बदमाशों ने
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के अनेजा पेट्रोल पंप के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मनी एक्सचेंज के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। स्थानीय पुलिस और सीआईए टीमों की त्वरित कार्रवाई के बाद मामला मीडिया के सामने आया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाई। यह सारी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी सतीश वत्स और सीआईए की टीमें पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने कम से कम पांच बार इलाके का रेक़ी किया था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की स्पष्ट तस्वीरें कैद हो गई हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय व्यापारी और मनी एक्सचेंज के कर्मचारी इस घटना से दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस ने वारदात के कारणों का खुलासा नहीं किया है और आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)