Panipat : मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव, 2 महीने पहले हुई थी शादी
Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Mar, 2026 05:17 PM

पानीपत जिले के सेक्टर-12 में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज वारदात से
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के सेक्टर-12 में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नांगलखेड़ी की नवविवाहिता मुस्कान की सेक्टर-12 के हिमांशु से 2 माह पहले (23 जनवरी को) शादी हुई थी। मुस्कान के पिता राजेश की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है लेकिन परिजन शव लेने से इंकार कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
वहीं इस मामले में डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों के भी तलाश पुलिस द्वारा किए जा रही है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

Panipat: बेटे को इस हालत में देख परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन...कॉलोनी के लड़के घर से बुला ले गए...

Panipat से किडनैप 7 माह का बच्चा यूपी में सकुशल मिला, मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा...

Panipat में दहशत, मनी एक्सचेंज के बाहर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, वारदात CCTV कैमरे में कैद

Panipat : फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, लाखों की ठगी करने वाले बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

एक अफवाह ने उजाड़ दीं खुशियां... घर में शादी से पहले ही सबकुछ हुआ खाक, महिला-मासूम हुए बेहोश

पानीपत में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मायके से नहीं लौटी रूठी पत्नी तो पति ने...परिजनों ने तोड़ा दरवाजा, अंदर का नजारा देख रह गए दंग

हरियाणा में बढ़ता जा रहा क्राइम, पानीपत में पैदक जा रहे युवक पर हमलावरों ने किया हमला...PGI ले जाते...

पानीपत में भीषण हादसा, बस की टक्कर से ईको वैन में लगी आग...जिंदा जली युवती

जान पर खेल बचाई 5 जिंदगियां...पानीपत में युवक ने छलांग लगा नहर में डूब रहे परिवार को बचाया