Haryana School Books: हरियाणा में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 45.05 करोड़ रुपए मंजूर

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Mar, 2026 09:47 AM

students of these classes will get free books in haryana

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा प्रत्येक वर्ष समग्र शिक्षा के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाती हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा प्रत्येक वर्ष समग्र शिक्षा के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसी क्रम में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परियोजना अनुमोदन बोर्ड की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 हेतु मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मद के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 45.05 करोड़ रुपए की राशि अनुमोदित की गई है।

परिषद के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की बैठक 29 दिसम्बर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों अनुसार चयनित फर्मों को पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण एवं आपूर्ति का कार्य आबंटित किया गया। उक्त निर्णय के अनुपालन में विभाग द्वारा 8 जनवरी 2026 को संबंधित फर्मों को कार्यादेश जारी किए गए, जिनके अनुसार 15 अप्रैल तक पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति का कार्य पूर्ण किया जाना निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन एवं निगरानी में संबंधित फर्मों द्वारा अम्बाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी एवं चरखी दादरी में कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति जिला स्तर पर की जा चुकी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। पाठ्य पुस्तकों के समयबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा मंत्री का कार्यालय विभाग के साथ सतत समन्वय बनाए हुए है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!