हरियाणा खरीफ कृषि मेला-2026: CM नायब सैनी ने बढ़ाया किसानों के लिए बोनस, अब मिलेगा इतना पैसा

Edited By Isha, Updated: 24 Mar, 2026 09:36 AM

cm nayab saini increases bonus for farmers

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित खरीफ कृषि मेला-2026 के शुभारंभ मौके पर प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

हिसार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित खरीफ कृषि मेला-2026 के शुभारंभ मौके पर प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत दलहन लगाने वाले किसानों को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की। अब तक इस योजना में 8 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद दी जा रही थी जो कि अब बढ़कर 10 हजार रुपये प्रति एकड़ हो गई है।

सीएम ने भिवानी जिले के गोकुलपुरा में 64 एकड़ में 11.67 करोड़ रुपये की लागत से बने पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खेती में कीटनाशकों, अत्यधिक खाद के प्रयोग और अंधाधुंध पानी के दोहन पर चिंता जताई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!