Good News: हरियाणा के रेवाड़ी से जयपुर के बीच नई रेल लाइन बिछेगी, इन जगहों से गुजरेगी, सर्वे का काम होगा शुरु

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Mar, 2026 12:16 PM

new railway line will be laid between rewari in haryana and jaipur

रेल मंत्रालय ने हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के जयपुर तक वाया नीमराना होते हुए 191 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेल मंत्रालय ने हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के जयपुर तक वाया नीमराना होते हुए 191 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस सर्वे के लिए लगभग 5.73 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह कदम हरियाणा और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सर्वे पूरा होने के बाद परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसमें रूट का सटीक निर्धारण, संभावित स्टेशन और अन्य तकनीकी विवरण शामिल होंगे। यह नई रेल लाइन दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के बीच यात्रा को सुगम और तेज बनाएगी। इसके साथ ही नीमराना के औद्योगिक क्षेत्र, जिसमें जापानी निवेश क्षेत्र भी शामिल है, को सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा, जिससे माल ढुलाई सस्ती और कुशल होगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इस परियोजना की जानकारी साझा की। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। यादव ने इसे आम जनता के लिए दूरियों को कम करने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास, व्यापार और रोजगार के अवसरों के लिए एक मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सर्वे का काम शुरू होने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!