'पत्नी के मायके जाने से परेशान होकर की थी हत्या...', पूछताछ में पति ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Mar, 2026 04:48 PM

husband makes revelations after killing his wife in kaithal

हरियाणा के कैथल में पत्नी शालू की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति अरुण ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : हरियाणा के कैथल में पत्नी शालू की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति अरुण ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि हत्या के बाद वह खुद भी सुसाइड करना चाहता था और सुसाइड नोट भी लिख चुका था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका। पूरी रात वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा, जबकि दोनों बच्चे बेड पर सोते रहे।

हत्या के बाद का डरावना मंजर

अगली सुबह करीब 11 बजे आरोपी की हिम्मत जवाब दे गई। सामने वाले घर में झाड़ू-पोंछा कर रही भाभी दामिनी को उसने कहा, "मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है, आप संभाल लेना।" फिर वह घर से भाग निकला। गिरफ्तारी तक वह शहर में ही घूमता रहा। पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से उसे दबोच लिया।

सास को कॉल, फोन तोड़ा और सुसाइड नोट का राज

भागने से पहले अरुण ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया और सास सुनीता देवी को कॉल कर कहा, "आपकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही, मैंने ही मारी है। फोटो भेजूं क्या?" इससे सास से उसकी बहस हो गई। पूछताछ में अरुण ने सुसाइड नोट का भी जिक्र किया। इसमें उसने लिखा कि वह शालू से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसके बार-बार मायके (बठिंडा) जाने से परेशान था। पत्नी बच्चों के साथ मायके ज्यादा रहती थी और ससुराल आने पर धमकी देकर वापस भेज देते थे। नोट में उसने दोनों की मौत का जिम्मेदार खुद को बताया, लेकिन हत्या के बाद सुसाइड नहीं कर पाया।

शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक को हत्या का मुख्य कारण बताया। वह पहले चोरी के मामले में भी फंस चुका था। उधर, मृतका शालू का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसके मायके वाले बठिंडा ले गए और वहीं अंतिम संस्कार किया। उन्होंने शालू के 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को भी अपने साथ ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!