पवन सिंह vs अंजलि राघव: स्टेज पर हुई 'बदसलूकी' अब पहुँची आयोग, बढ़ सकती हैं भोजपुरी स्टार की मुश्किलें

Edited By Isha, Updated: 24 Mar, 2026 09:51 AM

the haryana women s commission issued a notice to pawan singh

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव की ओर से पवन सिंह पर एक कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूने के मामले की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

फरीदाबाद: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव की ओर से पवन सिंह पर एक कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूने के मामले की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को फरीदाबाद गायक पवन सिंह में आयोग के कार्यालय में पेश होने को कहा है।

आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। दो अप्रैल को अंजलि और पवन सिंह दोनों को पूछताछ के लिए फरीदाबाद बुलाया है। शिकायत में अंजलि राघव ने बताया कि ये मामला अगस्त 2025 का है।

वे लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी। आरोप है कि स्टेज पर पवन ने अंजलि को गलत तरीके से छुआ। इसे लेकर विरोध भी जताया था और बाद में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मामला शांत हो गया था। अब फिर मामले को लेकर आयोग में शिकायत देकर न्याय की मांग की है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!