छेड़छाड़ का आरोपी जेल से आते ही फिर बना 'आफत',पीड़ित परिवार पर किया हमला... विज के संज्ञान पर हुई थी गिरफ्तारी

Edited By Isha, Updated: 24 Mar, 2026 10:30 AM

molestation accused becomes a menace again immediately upon release from jail

हरियाणा के अंबाला में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोपों में जेल की हवा खाकर लौटे आरोपी मुकुल ने पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया है। यह वही मामला है जिसने पिछले दिनों पूरे प्रदेश का ध्यान...

अंबाला(अमन): हरियाणा के अंबाला में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोपों में जेल की हवा खाकर लौटे आरोपी मुकुल ने पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया है। यह वही मामला है जिसने पिछले दिनों पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा था।

 
बता दें कि आरोपी मुकुल को पीड़ित की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को न केवल गिरफ्तार किया था, बल्कि उनका सिर मुंडवाकर (गंजा कर) सरेआम बाजारों में घुमाया था ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो।

 आरोपी मुकुल हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने सुधारने के बजाय बदला लेने की नीयत से पीड़ित परिवार को निशाना बनाया और उन पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है और पीड़ित परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद डरा हुआ है।


सरेआम बाजार में घुमाए जाने जैसी सख्त कार्रवाई के बावजूद अपराधी के हौसले इतने बुलंद हैं कि उसने जेल से निकलते ही दोबारा वारदात को अंजाम दे दिया। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस 'रिपीट ऑफेंडर' के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाती है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!