हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: अब जेल वार्डरों की वर्दी में लगेंगे Hi-Tech Cameras, कैदियों की हर एक्टिविटी होगी कैद

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Mar, 2026 05:09 PM

haryana government big move jail wardens  uniforms fitted with high tech camera

हरियाणा में जेल सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। प्रदेश के सभी जिला जेलों में तैनात जेल वार्डरों को बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत करीब 3 हजार हाईटेक कैमरे...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में जेल सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। प्रदेश के सभी जिला जेलों में तैनात जेल वार्डरों को बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत करीब 3 हजार हाईटेक कैमरे खरीदे जाएंगे। सरकार के इस फैसले से कैदियों की हर एक्टिविटी रिकॉर्ड की जाएगी।

इस वजह से लिया फैसला

बता दें कि गुरुग्राम की भोंडसी, रोहतक की सुनारिया, फरीदाबाद की नीमका और अंबाला की सेंट्रल जेल से कई मामले सामने आए हैं, जहां कैदियों ने जेल के भीतर रहते हुए बाहरी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया। कुछ मामलों में जेल कर्मचारी भी शामिल पाए गए। जिसके चलते ये फैसला लिया गया। 

बॉडी वॉन कैमरा के बारे में जानें 

बॉडी-वर्न कैमरे छोटे, हल्के और पहनने योग्य ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण हैं, जिन्हें आमतौर पर पुलिस, सुरक्षा कर्मियों या फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा अपनी वर्दी, छाती, कंधे या हेलमेट पर लगाया जाता है। इसका उपयोग पुलिस और सुरक्षा बल जनता के साथ अपनी बातचीत और अपराध स्थलों को रिकॉर्ड करने के लिए  करते हैं, जिससे जवाबदेही बनी रहती है। निजी सुरक्षाकर्मी और डिलीवरी स्टाफ भी अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए इन्हें पहनते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!