कुरुक्षेत्र के तीन युवकों का उज्बेकिस्तान में किडनैप: बंधक बनाकर टॉर्चर, 45 लाख की फिरौती के बाद छोड़ा

Edited By Isha, Updated: 22 Mar, 2026 06:21 PM

three youths from kurukshetra kidnapped in uzbekistan

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के तीन युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी और किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने स्पेन भेजने का झांसा देकर युवकों को पहुंचा दिया, जहां उन्हें बंध

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के तीन युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी और किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने स्पेन भेजने का झांसा देकर युवकों को पहुंचा दिया, जहां उन्हें बंधक बनाकर टॉर्चर किया गया और परिवार से 45 लाख रुपये की फिरौती वसूली गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मोहन लाल, बहादुर सिंह और मनदीप, सभी कुरुक्षेत्र के निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि आरोपी एजेंट प्रेम सैनी, उसकी पत्नी अनीता रानी और उनके साथियों ने युवकों को स्पेन भेजने का भरोसा दिलाया था। शुरुआत में 2-2 लाख रुपये एडवांस लिए गए, जबकि बाकी रकम स्पेन पहुंचने पर देने की बात तय हुई थी।

बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को युवकों को उज्बेकिस्तान भेजा गया, जहां एयरपोर्ट से उन्हें कुछ लोग अपने साथ ले गए। इसके बाद तीनों को बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट की गई। किडनैपर्स ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिवार को वीडियो दिखाकर 45 लाख रुपये की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी।

डरे-सहमे परिजनों ने 20 फरवरी को 45 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए, जिसके अगले दिन युवकों को छोड़ दिया गया। इसके बाद तीनों सुरक्षित घर लौट आए। परिजनों ने जब एजेंट से पैसे वापस मांगे तो उसने साफ इनकार कर दिया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना विदेश भेजने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी और मानव तस्करी जैसे मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने से पहले एजेंट की पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!