राहुल गांधी का सचिव बनकर कुरुक्षेत्र में दो कांग्रेस नेताओं से ठगे 10 लाख, चंडीगढ़ के होटल में पैसे लेकर फरार हुआ जालसाज

Edited By Harman, Updated: 29 Jun, 2026 02:16 PM

swindled10 lakh two congress leaders in kurukshetra pos rahul gadhi secretary

कुरुक्षेत्र जिले के दो कांग्रेस नेताओं को केंद्रीय नेताओं से मिलवाने और महत्वपूर्ण पद दिलाने का झांसा देकर खुद को सांसद राहुल गांधी का सचिव बताने वाले ने 10 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपित ने वॉट्सऐप पर कॉल कर खुद को राहुल गांधी का सचिव कनिष्क सिंह...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र जिले के दो कांग्रेस नेताओं को केंद्रीय नेताओं से मिलवाने और महत्वपूर्ण पद दिलाने का झांसा देकर खुद को सांसद राहुल गांधी का सचिव बताने वाले ने 10 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपित ने वॉट्सऐप पर कॉल कर खुद को राहुल गांधी का सचिव कनिष्क सिंह बताया।

चंडीगढ़ के होटल में पैसे लेकर फरार हुआ जालसाज

उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए चंडीगढ़ में उत्तराखंड के नेताओं के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाने की बात कही। उनकी बातों में आए दोनों नेता चंडीगढ़ में आरोपित के बताए होटल में पहुंचे और 10 लाख रुपये दे आए। अब जब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को शिकायत सौंपी है। इसके बाद पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगी करने वाले उत्तराखंड के देहरादून की जेल में बंद है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 जनवरी को उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सचिव कनिष्क सिंह बताया और कहा कि कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के नेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित होना है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करना होगा। पहले आरोपित ने होटल बुकिंग की बात कही, बाद में कहा कि व्यवस्थाएं पार्टी स्वयं कर लेगी। इसके बाद पीसीसी सदस्य और कांग्रेस जिला संगठन सचिव को निर्देश दिए गए कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल पहुंचकर दीपक नामक व्यक्ति को 10 लाख रुपये सौंप दें। उन्होंने भरोसे में आकर पांच-पांच लाख रुपये की व्यवस्था की और उसी रात होटल की पार्किंग में पहुंचे। वहां रात 11 बजे स्वयं को दीपक बताने वाले व्यक्ति के कथित कनिष्क सिंह से बात करवाने के बाद उसे 10 लाख रुपये सौंप दिए। उन्होंने जब कुछ दिन बाद पता करने का प्रयास किया तो पता चला कि चंडीगढ़ में इस तरह का कोई कार्यक्रम ही नहीं होना है।

उत्तराखंड में भी कई नेताओं को बनाया ठगी का शिकार

कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम हरियाणा और उत्तराखंड के लिए कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित होना था। इसके बाद दोनों नेताओं ने बदनामी के डर से चुप्पी साध ली। अब पता चला कि आरोपित उत्तराखंड में भी कई नेताओं का शिकार बना चुका है। थाना शहर प्रभारी नरेश कुमार ने जब शिकायतकर्ताओं के बयान, वॉट्सऐप चैट, फोटो और अन्य दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि स्वयं को कनिष्क सिंह बताने वाला व्यक्ति पंजाब के अमृतसर के मजीठा रोड स्थित नेहरू कॉलोनी तुंगवाला का रहने वाला गौरव कुमार शर्मा उर्फ गौरा है। फिलहाल वह उत्तराखंड के देहरादून के थाना राजपुर में दर्ज एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!