कुरुक्षेत्र में शादी के 12 दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, पुलिस के भी उड़े होश... कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Edited By Harman, Updated: 03 Jul, 2026 03:38 PM

kurukshetra case of bride absconding 12 days after marriage

कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद थाना क्षेत्र में शादी के 12 दिन बाद दुल्हन

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : जिले के इस्माईलाबाद थाना क्षेत्र में शादी के 12 दिन बाद दुल्हन के कथित रूप से फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पहले कार्रवाई नहीं होने के बाद पिहोवा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुल्हन, मैरिज ब्यूरो संचालकों तथा अन्य आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी शादी 28 मई 2023 को करनाल की एक युवती से करवाई गई थी। आरोप है कि शादी के लिए मैरिज ब्यूरो के माध्यम से रिश्ता तय कराया गया और विभिन्न किश्तों में शादी व अन्य खर्चों के नाम पर लाखों रुपये लिए गए। शादी के बाद युवती मायके जाने के बहाने गई और कुछ दिन बाद वापस ससुराल आई, लेकिन चार दिन बाद घर छोड़कर चली गई तथा फिर वापस नहीं लौटी।

पीड़ित युवक का आरोप है कि बाद में पता चला कि युवती की पहले से शादी हो चुकी थी, जिसे छिपाया गया। आरोप यह भी लगाया गया कि पहली शादी छिपाने के लिए आधार कार्ड में कथित रूप से पति के स्थान पर पिता का नाम दर्ज कराया गया और इसी आधार पर दूसरी शादी करवाई गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पहले एसपी कुरुक्षेत्र को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पिहोवा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने रिकॉर्ड और प्रस्तुत तथ्यों का संज्ञान लेते हुए इस्माईलाबाद थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता/संबंधित प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेश की अनुपालना में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!