गौवंश हत्या के विरोध में इंद्री में महापंचायत, 2 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन...

Edited By Isha, Updated: 22 Mar, 2026 05:40 PM

mahapanchayat held in indri against cow slaughter

इंद्री क्षेत्र में लगातार मिल रहे गौवंश के अवशेषों के विरोध में रविवार को सिंचाई विभाग परिसर में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में प्रदेशभर से पहुंचे गौ रक्षक, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू महासभा

इंद्री(मैनपाल): : इंद्री क्षेत्र में लगातार मिल रहे गौवंश के अवशेषों के विरोध में रविवार को सिंचाई विभाग परिसर में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में प्रदेशभर से पहुंचे गौ रक्षक, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू महासभा और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत गोपाल दास और राजेश कलसौरा ने की। महापंचायत में पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, भाजपा नेता प्रदीप कंबोज, मेहम सिंह राजेपुर, कमल सैनी सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  महापंचायत को संबोधित करते हुए संत गोपाल दास ने कहा कि इंद्री क्षेत्र में लगातार गौवंश के अवशेष मिलने से लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन के प्रति विश्वास कम हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि गौवंश के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया जाता है। यदि तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो इंद्री में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। 

 पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने भी प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!