झज्जर का लाल शहीद: कमांडो कोर्स के दौरान लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ ने देश पर न्योछावर किए प्राण

Edited By Isha, Updated: 22 Mar, 2026 07:42 PM

lieutenant amit jakhar lays down his life for the nation during commando course

हरियाणा की वीर भूमि झज्जर ने देश की रक्षा के लिए अपना एक और जांबाज सपूत खो दिया है। जिले के नौगामा गाँव के निवासी लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ भारतीय सेना के कठिन 'कमांडो कोर्स' के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। इस खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर...

झज्जर(दिनेश):  झज्जर जिले के गांव नौगांव में बेहद ही दुखद खबर सामने आई है l गांव के लाल लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ महाराष्ट्र के बेलगांव में अभ्यास के दौरान शहीद हो गए l अमित की शहादत की सूचना मिलते ही परिवार गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई l हर आंख नम हैं और हर जुबान पर वीर सपूत की बहादुरी की चर्चा l लेफ्टिनेंट अमित ने 23 अप्रैल 2021 को सेना में अपना सफर शुरू किया था,कम समय में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन और देशभक्ति से अलग पहचान बनाई l

देश सेवा के पद पर चलते हुए उन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान दिया जिस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है l जानकारी अनुसार लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ स्विमिंग कर रहे थे और अचानक उन्हें हार्टअटैक आ गया l अमित अपने माता-पिता के एक लोटे बेटे l अमित जाखड़ के पिता राज सिंह भी सेवा में सेवा दे चुके हैं और करीब 3 साल पहले रिटायरमेंट होकर घर आए थे l परिवार का देश सेवा से पुराना जुड़ाव रहा है l

बेटे की शहादत ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है लेकिन इस बलिदान पर गर्व भी उतना ही बड़ा हैं l लेफ्टिनेंट अमित जाखड़ का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया नम आंखों से ग्रामीणों ने अपनी लाडली को अंतिम विदाई दी l उनके चचेरे भाई अंकित ने नम आंखों से उन्हें मुख अग्नि दी l इस दौरान भारत माता की जय करो के साथ सारा माहौल गमगीन हो गया l राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने भी शाहिद के अंतिम संस्कार में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया  l

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!