हरियाणा के इस रेलवे ट्रैक पर मिला संदिग्ध कैमरा, ISI की 'लाइव' जासूसी का शक... जानें पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 16 Mar, 2026 05:43 PM

suspicious camera found on this railway track in haryana

सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सुरक्षा में उस वक्त बड़ी चूक सामने आई जब रेलवे लाइन के किनारे लगे पोल पर एक संदिग्ध कैमरा लगा हुआ मिला।यह कैमरा दिल्ली से अंबाला जाने वाली रेलवे लाइन पर पोल नंबर 42/27 पर लगाया गया था।

सोनीपत(सन्नी मलिक): सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सुरक्षा में उस वक्त बड़ी चूक सामने आई जब रेलवे लाइन के किनारे लगे पोल पर एक संदिग्ध कैमरा लगा हुआ मिला।यह कैमरा दिल्ली से अंबाला जाने वाली रेलवे लाइन पर पोल नंबर 42/27 पर लगाया गया था। यह पोल सोनीपत रेलवे स्टेशन से महज कुछ ही दूरी है और यहां से कुछ ही दूरी पर जीआरपी और आरपीएफ के थाने भी हैं।इसके बावजूद इस तरह का कैमरा लगाए जाने से सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बता दें कि गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने हाल ही में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सुत्रों के अनुसार,पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बड़े रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और सैन्य ठिकानों पर 50 से ज्यादा सोलर बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाने की साजिश रची जा रही थी, ताकि वहां की गतिविधियों का लाइव प्रसारण पाकिस्तान तक पहुंचाया जा सके।हालांकि सोनीपत में मिले इस संदिग्ध कैमरे का उस मामले से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि यह कैमरा किसने लगाया और इसके पीछे क्या मकसद था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हालांकि जिस तरह के कैमरे की बात कौशांबी पुलिस की जांच में सामने आई है इसी तरह का कैमरा सोनीपत में लगा हुआ मिला है।

इस मामले में जब आरपीएफ अधिकारी से बात की तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से जानकारी लेने की बात कह कर बात टालते नजर आए, लेकिन जिस जगह कैमरा लगा है वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूर कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!