10 साल की सजा काट रहे कैदी की जेल में मौत, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Mar, 2026 03:44 PM

prisoner deis in jail after health deteriorates

पॉस्को एक्ट के तहत 10 साल की सजा काट रहे एक कैदी की जेल में मौत हो गई। जब तक उसे सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जब तक उसने दम तोड़ दिया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): पॉस्को एक्ट के तहत 10 साल की सजा काट रहे एक कैदी की जेल में मौत हो गई। जब तक उसे सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं,मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले भारत पटेल को भोंडसी थाने के अंतर्गत दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में अदालत से 10 साल की सजा हुई थी। कल शाम को साढ़े चार बजे जेल में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई जिसे जेल की डिस्पेंसरी में ले जाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद जब कैदी भारत को जेल गारद द्वारा सेक्टर-10 सिविल अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना भोंडसी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। भोंडसी थाना पुलिस की मानें तो मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!