निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से गिरा श्रमिक, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jul, 2026 11:08 PM

labour fallen from sixth floor of under construction building

भांगरोला गांव में एक निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से गिरकर 37 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जय प्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से किदवई नगर, फतेहपुर चौरासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश का निवासी था और यहां अकेले किराए पर रहकर एक निजी...

गुड़गांव, (ब्यूरो): भांगरोला गांव में एक निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से गिरकर 37 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जय प्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से किदवई नगर, फतेहपुर चौरासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश का निवासी था और यहां अकेले किराए पर रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार जय प्रकाश अत्यधिक शराब पीने का आदी था। उस रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल के असुरक्षित छज्जे पर ही सो गया। नींद में संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे आ गिरा। तीन जुलाई की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब राहगीर वहां से गुजरे, तो उन्होंने जय प्रकाश को जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 

मामले के जांच अधिकारी एएसआई अशोक ने बताया कि सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!