पेंट करने के दौरान पहली मंजिल से जमीन पर गिरा पेंटर, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jun, 2026 08:54 PM

painter fallen from first floor during painting work

नाथूपुर इलाके में पहली मंजिल से गिरने के कारण 60 वर्षीय बुजुर्ग पेंटर संपत गुप्ता की जान चली गई। मूल रूप से बिहार मोतिहारी के फूल तकिया गांव के रहने वाले संपत गुप्ता पिछले 30 सालों से यहां अकेले रहकर गुजर-बसर कर रहे थे और पेंट (पुताई) का काम करते थे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नाथूपुर इलाके में पहली मंजिल से गिरने के कारण 60 वर्षीय बुजुर्ग पेंटर संपत गुप्ता की जान चली गई। मूल रूप से बिहार मोतिहारी के फूल तकिया गांव के रहने वाले संपत गुप्ता पिछले 30 सालों से यहां अकेले रहकर गुजर-बसर कर रहे थे और पेंट (पुताई) का काम करते थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार, बीती 23 जून को नाथूपुर में ही एक मकान की पहली मंजिल पर पेंटिंग का काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 30 वर्षों से अकेले रह रहे इस बुजुर्ग की मौत से स्थानीय प्रवासी कामगारों में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!