विधायक कुलदीप वत्स के निवास पर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, क्रॉस वोटिंग वाले विधायकों के सवाल पर बचते नजर आए पूर्व सीएम

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Mar, 2026 04:29 PM

bhupendra hooda reached the residence of mla kuldeep vats

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को झज्जर जिले के गांव हसनपुर स्थित कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद...

झज्जर (दिनेश मेहरा) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को झज्जर जिले के गांव हसनपुर स्थित कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। यह मुलाकात जहां एक ओर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर इसका सामाजिक पहलू भी सामने आया। 

दरअसल पूर्व सीएम हुड्डा कुलदीप वत्स के भतीजे की शादी के बाद उनके परिवार से मिलने और नई बहुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस मौके पर घर का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और उत्सव जैसा नजर आया। 

मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया है और इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के बयान आ रहे हैं कि अपने चेहरे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है तो वह इस सवाल से बचते नजर आए। 

वहीं वोट रद्द होने के मुद्दे पर हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायकों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने इस मुलाकात को और भी अहम बना दिया। राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी इस कार्यक्रम के जरिए देखने को मिला


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!