साजिशकर्ताओं की बड़ी साजिश नाकाम, उतारा गया सोनीपत रेलवे लाइन पर लगाया गया CCTV कैमरा...जानें पूरा मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Mar, 2026 04:57 PM

cctv cameras installed on the sonipat railway line have been removed

बीती 15 मार्च को गाजियाबाद पुलिस द्वारा 6 संदिग्ध पकड़े गए थे और पकड़ने के बाद खुलासा हुआ था कि देश भर में 50 जगह उनके द्वारा कैमरे लगाने थे, जिनमें से एक कैमरा सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास पोल नंबर 47/27 पर लगाया गया था।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : बीती 15 मार्च को गाजियाबाद पुलिस द्वारा 6 संदिग्ध पकड़े गए थे और पकड़ने के बाद खुलासा हुआ था कि देश भर में 50 जगह उनके द्वारा कैमरे लगाने थे, जिनमें से एक कैमरा सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास पोल नंबर 47/27 पर लगाया गया था। आज सीसीटीवी कैमरे को गाजियाबाद पुलिस, आईबी, एनआईए और रेलवे की अधिकारियों की निगरानी में उतारा गया है। 

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी को इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान से मिली हुई किसी गैंग द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना है। जिसके बाद जांच एजेंसियों की इनपुट के बाद 6 संदिग्ध आरोपियों को गाजियाबाद की कौशाम्बी पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उनसे खुलासा हुआ था कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़ बड़े वाले क्षेत्र में उनके द्वारा 50 कैमरे लगाए जाने थे। 

सूत्रों के अनुसार सुहेल गैंग द्वारा ये लगाए गए हैं और यह गैंग सेवा की गतिविधियों पर नजर रखती है और पाकिस्तान से इन्हें सुपारी मिली थी। जिसके बाद एक कैमरा सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास भी लगा हुआ मिला था और आज गाजियाबाद की कौशाम्बी पुलिस एक आरोपी को लेकर सोनीपत पहुंची थी और रेलवे स्टेशन लाइन पर पोल नंबर 47/27 जिस पर कैमरा लगा हुआ था उसी के पास पहले पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की फिर एक पुलिसकर्मी द्वारा कैमरा उतारा गया। वहीं जब मीडिया स्टेशन पर आरोपी की फुटेज लेने के लिए पहुंचा तो एक पुलिसकर्मी दोबारा डिलीट करने की बात कही और बदतमीजी की गई जो गाजियाबाद पुलिस के साथ आया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!