हिसार में रिश्वत लेता SI गिरफ्तार: सिरसा ACB ने ट्रैप बिछा चाय की दुकान पर बुलाया, फिर...

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Mar, 2026 10:49 AM

si arrested for taking bribe in hisar

एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा की टीम ने चाय की दुकान से हिसार एच.टी.एम. थाना के सब-इंस्पैक्टर को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

हिसार (ब्यूरो) : एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा की टीम ने चाय की दुकान से हिसार एच.टी.एम. थाना के सब-इंस्पैक्टर को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सब-इंस्पैक्टर नेहरा सिंह ने एक मामले में आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत मांगी थी। 

करप्शन ब्यूरो की टीम सब-इंस्पैक्टर से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य पुलिसकर्मी या व्यक्ति भी शामिल है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। शिव नगर कॉलोनी निवासी सोमनाथ ने सिरसा एंटी करप्शन ब्यूरो को बताया कि 2025 में एच.टी.एम. थाना पुलिस ने उस पर और उसके भाई शुभम के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया था। इस संबंध में न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मीरा देवी ने शिकायत दी थी। इस मामले में जांच अधिकारी सब-इंस्पैक्टर नेहरा सिंह ने जांच के बाद अदालत में चालान पेश कर दिया था। 

आरोप है कि जांच अधिकारी ने उसके भाई शुभम की जमानत जल्द करवाने और केस में धाराओं को बदलने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। रविवार को 7 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी। शेष राशि बाद में दिए जाने की बात हुई थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने ट्रैप लगाया। ए. एस. आई. सत्यवान के नेतृत्व में रविवार को थाना के बाहर चाय की दुकान पर सोमनाथ से 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पैक्टर नेहरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!