Edited By Isha, Updated: 24 Mar, 2026 09:28 AM

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए आयोजित कराई लेक्चरर इन इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग की परीक्षा का विस्तृत परिणाम जारी कर दिया है।
चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए आयोजित कराई लेक्चरर इन इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग की परीक्षा का विस्तृत परिणाम जारी कर दिया है।
बीते साल 17 सितंबर को विषय ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा में शामिल हुए 57 में से एक भी अभ्यर्थी विषय ज्ञान परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर सका है। आयोग ने लेक्चरर इन इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग के 20 पदों के लिए 2024 में विज्ञापन निकाला था। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 150 अंकों में से अभ्यर्थी 35 प्रतिशत अंकों को लाने की अनिवार्यता ही पूरी नहीं कर सके।
नियमों के अनुसार, अभ्यर्थियों को 150 अंकों की परीक्षा में कम से कम 35% अंक (52.5) प्राप्त करने थे, जबकि परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंक 2 से 45 के बीच ही सिमट कर रह गए। परिणाम स्वरूप, विभाग के सभी 20 पद रिक्त रह गए हैं और आयोग को भविष्य में पुनः भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी पड़ सकती है।