Edited By Manisha rana, Updated: 25 Mar, 2026 08:40 AM

हरियाणा में आज से मौसम करवट लेगा। प्रदेश में इस हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके प्रभाव से बारिश की संभावना है।पहला पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय होगा।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज से मौसम करवट लेगा। प्रदेश में इस हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके प्रभाव से बारिश की संभावना है।पहला पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से कल और शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च की रात को सक्रिय होगा, जिससे 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना बनेगी।
मौसम विभाग के अनुसार कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश के आसार हैं। 27 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की गतिविधि, बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 1.5°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट रही है।
वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के आस-पास बना हुआ है। प्रदेश में औसतन 0.1 डिग्री की कमी आई है। गुरुग्राम में सबसे कम 14.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य जिलों में यह 15 से 18 डिग्री के बीच रहा। आने वाले दिनों में बादल छाने और बारिश के कारण रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)