Haryana Rajya Sabha Chunav : हरियाणा राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव की मतगणना करीब साढ़े 5 घंटे बाद हुई शुरु

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Mar, 2026 11:02 PM

haryana rajya sabha elections counting of votes for two haryana rajya sabha sea

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी के बाद

चंडीगढ़ (सुधीर पांडे) : हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी के बाद आखिरकार शुरू हो गई।  पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होनी थी, लेकिन वोटों की सीक्रेसी को लेकर उठे विवाद के कारण मतगणना लंबे समय तक रुकी रही। 

केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से रिटर्निंग अधिकारी पंकज अग्रवाल के पास मेल आई है, उसके बाद अब राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है! 90 सीटों वाली विधानसभा में 88 विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस MLA परमवीर सिंह का वोट रद्द कर दिया। अब सिर्फ 87 वोट वैलिड हैं। 

दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की थी। वहीं कांग्रेस ने भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के वोट की सीक्रेसी लीक होने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद चुनाव अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की, जिसके चलते मतगणना प्रक्रिया को रोक दिया गया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!