Edited By Isha, Updated: 26 Mar, 2026 02:32 PM

नर्सिंग की प्रशिक्षु के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशिक्षु की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुर्गा नगर निवासी आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है
अंबाला: नर्सिंग की प्रशिक्षु के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशिक्षु की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुर्गा नगर निवासी आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित सुमित को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अंबाला शहर में एक अस्पताल में कार्यरत 26 वर्षीय नर्सिंग की प्रशिक्षु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंबाला शहर जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत और दुर्गा नगर निवासी सुमित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रशिक्षु ने बताया कि आरोपित काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रशिक्षु ने बताया कि आरोपित ने उसे यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। जबकि शुरुआत में उसने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। अब उसे पता चला है कि वह पहले से ही शादीशुदा है। जब उसने शादी की बात की, तो आरोपित उसे शादी से भी इनकार करने लगा। आरोपित सुमित जिला अस्पताल में स्वीपर है। वह कुछ समय पहले ओटी में भी लगा हुआ था, लेकिन वहां से अक्सर गैर हाजिर रहने के कारण कुछ समय पहले दूसरी जगह लगा दिया गया था। ओटी में हर समय स्वीपर की जरूरत रहती है। शिकायतकर्ता नर्सिंग प्रशिक्षु का भी मेडिकल करवाया गया।