6 महीने में उजड़ा सुहाग...अंबाला में सड़क की बदहाली ने ली युवक की जान, परिवार में पसरा मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Aug, 2026 04:55 PM

marriage ruined in 6 months  poor road condition in ambala claimed the life of

अंबाला शहर के दुर्गा नगर मुख्य सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे ने 23 वर्षीय युवक

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर के दुर्गा नगर मुख्य सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे ने 23 वर्षीय युवक की जान ले ली। सड़क की बदहाल हालत के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे एक भारी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अजय के रूप में हुई है, जिसकी करीब छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजय अपनी बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला भी घायल हो गई। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद करीब एक घंटे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं करवाई गई। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। 

जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिल्क प्लांट के ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक तरफ प्रशासन सड़क सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर बने गहरे गड्ढे लोगों की जान ले रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर इस हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा और क्या इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन सड़क की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!