Edited By Isha, Updated: 26 Mar, 2026 01:27 PM

राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान में एक और सख्त कदम उठाते हुए आपराधिक छवि के 63 लोगों की सामाजिक सुरक्षा दी। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के रहने वाले इन 63 लोगों की नशे से जुड़ी बार-बार
चंडीगढ़: राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान में एक और सख्त कदम उठाते हुए आपराधिक छवि के 63 लोगों की सामाजिक सुरक्षा दी। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के रहने वाले इन 63 लोगों की नशे से जुड़ी बार-बार संलिप्तता मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग की तरफ से एक्शन लिया गया है।
हरियाणा में कुल 13 तरह की सामाजिक पेंशन लोगों को मिलती हैं। ये सभी 63 आपराधिक छवि वाले लोग इन्हीं 13 श्रेणियों के पेंशन में लाभार्थी थे। समाज कल्याण विभाग की तरफ से आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर आगे भी पेंशन बंद करने की नीति के तहत सूची तैयार की जा रही है।
नशा तस्करी के मामलों में साल 2024 के मुकाबले 2025 में एफआईआर 3,330 से बढ़कर 3,738 हो गई हैं, जबकि गिरफ्तारियां 6,095 से बढ़कर अंतरराज्यीय 7,053 पहुंच गई हैं। मामलों में 37 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। 2025 में 144 आरोपियों की करीब 13.50 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई है।