हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने दिया इस्तीफा... खुद बताई वजह

Edited By Isha, Updated: 17 Mar, 2026 02:26 PM

haryana congress working president ramkishan gurjar has resigned

हरियाणा की राजनीति में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी माने जाने वाले गुर्जर का यह कदम प्रदेश कांग्रेस के भीतर मची अंदरूनी कलह को एक बार फिर उजागर कर रहा है। 
 
बदनाम करने की गहरी साजिश 
राम किशन गुर्जर ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान शैली चौधरी ने कोई क्रॉस वोटिंग नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर और बाहर कुछ तत्व जानबूझकर शैली चौधरी को निशाना बना रहे हैं। गुर्जर ने कहा, "शैली चौधरी निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्हें बदनाम करने की नियत से उनका नाम उछाला जा रहा है। इस अपमान और झूठे प्रचार के विरोध में मैं अपने पदों का त्याग कर रहा हूँ।"

बता दें कि हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को हुए मतदान में भारी ड्रामा देखने को मिला था। कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश शिफ्ट किया था ताकि खरीद-फरोख्त से बचा जा सके। बावजूद इसके, वोटिंग के बाद क्रॉस वोटिंग की खबरें उड़ने लगीं। शैली चौधरी का नाम उन विधायकों की सूची में उछाला गया जिन पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में जाने का संदेह जताया गया।

रामकिशन गुर्जर को हुड्डा खेमे का एक मजबूत स्तंभ माना जाता है। उनके इस्तीफे से न केवल संगठन की मजबूती पर सवाल खड़े हुए हैं, बल्कि आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है। विपक्षी दल इस घटनाक्रम को कांग्रेस की 'टूटती कश्ती' करार दे रहे हैं। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं या आलाकमान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। चर्चा है कि पार्टी के शीर्ष नेता उन्हें मनाने की कोशिश कर सकते हैं ताकि चुनावी माहौल में इसका नकारात्मक संदेश न जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!