पुलिस कांस्टेबल और ग्रुप-C अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब इतनी आय वाले भी उठा पाएंगे EWS आरक्षण का लाभ!

Edited By Isha, Updated: 17 Mar, 2026 10:01 AM

major relief for police constable and group c aspirants

हरियाणा में पुलिस कॉन्सटेबल सहित तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब अधिकतम आठ लाख रुपये की वार्षिक आय वाले परिवारों के युवा भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईब्ल्यूएस) कोटे में आवेदन कर सकेंगे।

चंडीगढ़: हरियाणा में पुलिस कॉन्सटेबल सहित तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब अधिकतम आठ लाख रुपये की वार्षिक आय वाले परिवारों के युवा भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईब्ल्यूएस) कोटे में आवेदन कर सकेंगे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने एक से चार जनवरी तक विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026, 03/2026 और 04/2026 के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए सोमवार को करेक्शन पोर्टल खोल दिया है। इससे पहले ईडब्ल्यूएस कोटे में अधिकतम छह लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के युवाओं को ही आवेदन की अनुमति दी गई थी, जिससे इससे अधिक आय वाले युवाओं को सामान्य वर्ग में आवेदन करना पड़ा था। दो लाख रुपये की आय सीमा बढ़ने हजारों युवा ईडब्ल्यूएस कोटे में आवेदन कर सकेंगे।

 
वहीं, आवेदन से चूके युवाओं को भी भर्ती में शामिल होने का मौका मिला है। जिन युवाओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, लेकिन किसी भी जानकारी को संपादित/अपडेट करना चाहते हैं तो वे 19 मार्च की रात 11.59 बजे तक ऐसा कर सकते हैं। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पहले से जमा किए गए आवेदन पत्र में अपनी जानकारी संपादित/अपडेट करते समय आवश्यक सहायक दस्तावेज जरूर अपलोड करें। हस्ताक्षरित संपादित आवेदन पत्र की पीडीएफ दोबारा अपलोड करनी होगी।

अगर कोई उम्मीदवार हस्ताक्षरित संपादित आवेदन पत्र की पीडीएफ दोबारा अपलोड नहीं करता है, तो उसके द्वारा पिछले आवेदन पत्र में पहले से जमा की गई जानकारी को ही भर्ती की आगे की प्रक्रिया के लिए मान्य माना जाएगा और उसकी संशोधित जानकारी पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र भरने या संपादित करने का कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

 
विज्ञापन संख्या 4/2026 के तहत विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ाई गई है। इनमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण संघ लिमिटेड, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एवं हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के नए पद और श्रेणियां जोड़ी गई हैं। उम्मीदवार इन श्रेणियों/पदों के लिए आवेदन करते हुए आवेदन पत्र में वरीयता भी दर्ज कर सकते हैं।
 
विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) पद के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को भी राहत दी गई है। आयोग ने निर्णय लिया है कि एमपीएचडब्ल्यू (एम) के वे उम्मीदवार, जिनके डीएमसी/डिप्लोमा प्रमाणपत्र 2012-13 बैच के लिए वर्ष 2014 में आयोजित परीक्षा के लिए जारी किए गए थे, लेकिन उनमें परिणाम की तिथि का उल्लेख नहीं है, वे अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में 1 दिसंबर 2014 की तिथि भर सकते हैं। यह लाभ केवल उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जिनके प्रमाणपत्र 30 मई 2014 से पहले आयोजित परीक्षा की तिथि के बिना जारी किए गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!