हरियाणा में फिर लौटी ठंड: एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, इस दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना...

Edited By Isha, Updated: 17 Mar, 2026 08:53 AM

cold returns to haryana another western disturbance to become active

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी अब मैदानों में दिखाई देने लगा है। इसके कारण हरियाणा के तापमाप में गिरवट दर्ज की गई है। ठंडी हवाएं चलने से एक बार फिर से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

डेस्क:  पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी अब मैदानों में दिखाई देने लगा है। इसके कारण हरियाणा के तापमाप में गिरवट दर्ज की गई है। ठंडी हवाएं चलने से एक बार फिर से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में औसत न्यूनतम तापमान में करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

आईएमडी के अनुसार 19 मार्च को कई जिलों में फिर से मौसम बदलेगा, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। 20 मार्च को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में मार्च के बीच में भी तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंडक बनी रह सकती है। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9°C सिरसा में दर्ज किया गया। वहीं हिसार में 14.0°C, करनाल में 13.9°C और नारनौल में 13.0°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36°C गुरुग्राम में दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 18 मार्च रात्रि को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने के संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!