यमुनानगर में आसमानी आफत: हाईटेंशन तार टूटने से रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, थमी ट्रेनों की रफ्तार

Edited By Isha, Updated: 16 Mar, 2026 02:32 PM

calamity from the skies in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात हुई तेज बारिश ने रेलवे और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। दरअसल, रात के समय हुई तेज बरसात के कारण इलाके में

यमुनानगर(परवेज खान):  हरियाणा के यमुनानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात हुई तेज बारिश ने रेलवे और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। दरअसल, रात के समय हुई तेज बरसात के कारण इलाके में हाईटेंशन बिजली की लाइन अचानक टूटकर नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि यह हाईटेंशन तार सीधे रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन पर जा गिरी, जो ट्रेनों के इंजन को बिजली सप्लाई करती है। तार गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। 

धमाके के बाद आसपास के कई घरों में बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचने की खबर भी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस हादसे का असर रेलवे संचालन पर भी पड़ा। हाईटेंशन तार के ओवरहेड लाइन पर गिरने से रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

 बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण देर रात कई ट्रेनें बीच रास्ते में ही रुक गईं सबसे ज्यादा असर अंबाला और सहारनपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों पर देखने को मिला, जहां कई रेलगाड़ियां लंबे समय तक ट्रैक पर खड़ी रहीं घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन रेलवे संचालन और बिजली आपूर्ति पर इसका असर देर रात तक बना रहा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!