यमुनानगर के छछरौली पुल पर दिखा तेंदुआ,आबादी से महज 50 मीटर की दूरी पर हलचल...लोगों में दहशत

Edited By Isha, Updated: 31 Jul, 2026 03:56 PM

leopard spotted on chhachhrauli bridge in yamunanagar

यमुनानगर में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात छछरौली पुल पर एक तेंदुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

 यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात छछरौली पुल पर एक तेंदुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 11 बजे की है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि जहां तेंदुआ दिखाई दिया, वहां से आबादी वाला क्षेत्र महज करीब 50 मीटर की दूरी पर है। वीडियो कांग्रेस नेता द्वारा भी बनाई गई बताई जा रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।


वायरल वीडियो में तेंदुआ छछरौली पुल के आसपास टहलता हुआ नजर आ रहा है। देर रात सड़क पर उसकी मौजूदगी से राहगीरों में भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक पुल के आसपास घूमता रहा और फिर अंधेरे की ओर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने एक-दूसरे को सतर्क किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तेंदुआ आबादी की ओर बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की तलाश के लिए टीम भेजने की मांग की जा रही है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे घेरने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!