HBSE एक्शन मोड में: बोर्ड अध्यक्ष के छापे में पकड़ी गई नकल, लापरवाही पर 7 पर्यवेक्षक सस्पेंड

Edited By Isha, Updated: 17 Mar, 2026 12:04 PM

hbse in action mode cheating exposed during board chairman raid

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को आयोजित दसवी कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा में 36 नकल के मामले सामने आए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर सात पर्यवेक्षकों को तत्काल कार्यभार से मुक्त कर दिया गया।

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को आयोजित दसवी कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा में 36 नकल के मामले सामने आए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर सात पर्यवेक्षकों को तत्काल कार्यभार से मुक्त कर दिया गया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार के उड़नदस्ते ने जींद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडाखेड़ा में नकल का एक मामला दर्ज किया गया। अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर में 35 और नकल के मामले पकड़े।

हिसार के शिकारपुर स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यवेक्षक जयदीप सिंह जेबीटी को कार्यभार मुक्त किया। जींद के एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यवेक्षक सत्यवान के कक्ष में तीन नकल के मामले दर्ज होने पर उन्हें परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया।

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहा-1 के पर्यवेक्षक सतीश शर्मा टीजीटी को उनकी विषयगत ड्यूटी होने के कारण मुक्त किया। पटौदी में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हेलीमंडी-1 में कक्षा 11 के सभी 24 परीक्षार्थी नकल में संलिप्त पाए गए। इस मामले में पर्यवेक्षक मनु पराशर को कार्यभार से मुक्त किया गया।

भिवानी के नियंत्रण कक्ष से संचालित एसटीएफ-4 ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चूली बागडियान (हिसार) के पर्यवेक्षक करण सिंह (सामाजिक विज्ञान) और लेघां मुजफ्फरन (भिवानी) के पर्यवेक्षक प्रीती जेबीटी को लापरवाही के कारण परीक्षा ड्यूटी से मुक्त किया। बोर्ड ने कहा कि 17 मार्च को सीनियर सेकेंडरी गणित विषय की परीक्षा में कुल 50,581 परीक्षार्थी शामिल होंगे और नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!