Edited By Manisha rana, Updated: 16 May, 2026 08:07 AM

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा मार्च में संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023-2025 प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) प्रवेश वर्ष-2024-2026 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया है।
भिवानी: शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा मार्च में संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023-2025 प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) प्रवेश वर्ष-2024-2026 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया है।
डी.एल. एड. प्रवेश वर्ष-2023-25 व 2024-26 में रि-अपीयर रहे छात्र अध्यापक एवं प्रवेश वर्ष 2024-26 द्वितीय वर्ष नियमित तथा प्रवेश वर्ष 2025-27 प्रथम वर्ष के नियमित छात्र अध्यापकों की परीक्षा अक्तूबर में करवाई जानी है। परीक्षा के लिए छात्र अध्यापक 21 मई से संबन्धित संस्था की लॉगिन आई. डी. के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी संबन्धित संस्थाएं निर्धारित तिथियों में ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)