हरियाणा पुलिस प्रशासनिक अपडेट: हरियाणा को मिले 2 बड़े अफसर, IPS नवदीप सिंह विर्क और कला रामचंद्रन बने DGP

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 09:06 PM

ips navdeep singh virk and kala ramachandran appointed as dgp

हरियाणा सरकार ने वर्ष 1994 बैच के दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक  के पद पर नियुक्त किया है। गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा सरकार ने वर्ष 1994 बैच के दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक  के पद पर नियुक्त किया है। गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में पहला नाम आईपीएस नवदीप सिंह विर्क हैं। 

वर्तमान में हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो, हरियाणा के प्रमुख तथा एचपीयूएस (हरियाणा) पंचकूला में विजिलेंस एवं सिक्योरिटी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। आईपीएस कला रामचंद्रन वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की निदेशक हैं। इसके साथ ही वे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (स्नस्रु), मधुबन, करनाल की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रही हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को आईपीएस (कैडर) नियम, 1954 तथा आईपीएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में पदोन्नत किया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!