बोर्ड परीक्षा परिणाम: पढ़ाई में बेटियों का दबदबा, फेल होने वाले लड़कों की संख्या दोगुनी

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2026 01:45 PM

daughters dominate academically number of boys who failed is double

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों के मुकाबले दोगुना लड़के फेल होकर दोबारा उसी कक्षा में पढ़ाई करेंगे। परीक्षा परिणाम में 1989 छात्राएं फेल हुईं हैं वहीं छात्रों का आंकड़ा 4212 रहा। कंपार्टमेंट में भी आंकड़ा ऐसा ही रहा

भिवानी: दसवीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों के मुकाबले दोगुना लड़के फेल होकर दोबारा उसी कक्षा में पढ़ाई करेंगे। परीक्षा परिणाम में 1989 छात्राएं फेल हुईं हैं वहीं छात्रों का आंकड़ा 4212 रहा। कंपार्टमेंट में भी आंकड़ा ऐसा ही रहा। लड़कियों में 9174 की कंपार्टमेंट आई हैं छात्रों की संख्या 13 हजार 405 है। ओवरऑल परिणाम में 22579 बच्चों की कंपार्टमेंट आई हैं और 6201 विद्यार्थी फेल हो गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के 14 हजार 776 और शहरी क्षेत्र से 7803 बच्चों की कंपार्टमेंट आई। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में जहां 1623 विद्यार्थी फेल हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में यह आंकड़ा 4578 तक पहुंच गया। सरकारी स्कूलों में 14 हजार 412 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है और प्राइवेट स्कूलों में यह आंकड़ा 8167 तक सिमट गया है। प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो 1302 विद्यार्थी फेल हुए हैं। सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चों की संख्या 4899 रही। सरकारी स्कूलों की अपेक्षा प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट और फेल का आंकड़ा कम रहा है लेकिन इसका मुख्य कारण प्रविष्ट विद्यार्थियों की संख्या है। सरकारी स्कूलों के 151176 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी प्राइवेट स्कूलों के 125464 विद्यार्थी शामिल हुए।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!