हरियाणा में SIR के लिए 20,629 BLO नियुक्त, 15 जून से घर-घर जाकर करेंगे वोटर वेरिफिकेशन

Edited By Harman, Updated: 15 May, 2026 11:09 AM

20 629 blos appointed for sir in haryana

निर्वाचन आयोग द्वारा 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणा के बाद हरियाणा में 20,629 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर...

हरियाणा डेस्क : निर्वाचन आयोग द्वारा 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणा के बाद हरियाणा में 20,629 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे। 

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बृहस्पतिवार को बताया कि एसआईआर के तीसरे चरण के तहत हरियाणा के लिए अहर्ता तिथि एक जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत तैयारी और प्रशिक्षण गतिविधियां पांच जून से 14 जून, 2026 तक संचालित की जाएंगी। श्रीनिवास ने बताया कि 12 मई तक हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,06,63,155 है। 

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में बताया, " एसआईआर प्रक्रिया के लिए राज्य भर में 20,629 बीएलओ की नियुक्ति की गई है, जो 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे।" अधिकारी ने बताया कि अब तक, विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 12,917 बूथ स्तरीय एजेंटों की नियुक्ति की जा चुकी है। श्रीनिवास ने बताया कि मतदाता सूची का मसौदा 21 जुलाई, 2026 को प्रकाशित किया जाएगा, इसके बाद, 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे व आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 18 सितंबर तक दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!