ग्रेनेड कांड में बड़ा खुलासा: STF ने दबोचे दो और गुर्गे, विदेश में बैठे आकाओं के इशारे पर छुपाए थे बम!

Edited By Isha, Updated: 17 May, 2026 12:06 PM

major revelation in grenade incident stf apprehends two more accomplices

शुगर मिल के पास स्थित महादेव मोटर यार्ड में खड़ी स्क्रैप कार से मिले हैंड ग्रेनेड के मामले में एसटीएफ और जांच एजेंसियों ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की

शाहाबाद (कुरुक्षेत्र): शुगर मिल के पास स्थित महादेव मोटर यार्ड में खड़ी स्क्रैप कार से मिले हैंड ग्रेनेड के मामले में एसटीएफ और जांच एजेंसियों ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिहोवा निवासी बलजीत और ठोल गांव निवासी चंद्रपाल के रूप में हुई है। इन्हीं आरोपियों ने गुप्ता ईंट भट्टे के पास हैंड ग्रेनेड को छुपाया था। आरोपियों ने विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर कई बार इस जगह पर ग्रेनेड छुपाए व उठाए हैं।

जांच अधिकारी दलजीत सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को सूर्य प्रताप सिंह उर्फ नोनी राणा की ओर से पुलिस रिमांड में दी गई जानकारी के आधार पर

पकड़ा गया। वहीं नोनी राणा का रिमांड पूरा होने के बाद उसे भी जेल भेज दिया है। पूछताछ में सामने आया कि बाद में विदेश से मिले निर्देश के बाद सूर्य प्रताप सिंह नोनी ने एक ग्रेनेड उठाकर अपनी वर्कशॉप में खड़ी स्क्रैप कार में छिपा दिया था।

हालांकि दूसरा ग्रेनेड किसने उठाया और कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी फिलहाल किसी आरोपी ने नहीं दी है। जांच एजेंसियों और एसटीएफ के लिए दूसरा हैंड ग्रेनेड बरामद करना अब सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि जब तक दूसरा ग्रेनेड नहीं मिलता, तब तक किसी बड़े हमले या वारदात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!