'हुड्डा पहले राजनीति छोड़े वो मेरे से बड़े हैं', करनाल पहुंचे मनोहर लाल का बयान आया सामने

Edited By Manisha rana, Updated: 17 May, 2026 02:50 PM

manohar lal statement came to light after reaching karnal

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इन दिनों एक दूसरे पर तंज करते हुए नजर आ रहे हैं।

करनाल : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इन दिनों एक दूसरे पर तंज करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के निगम चुनाव की हार के बाद जहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राजनीति से रिटायरमेंट की सलाह दी थी जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था मनोहर लाल खट्टर को सन्यास लेना चाहिए उनकी उम्र हो गई है। जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का ब्यान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उम्र तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुझसे बड़ी है और मैं उनके पीछे-पीछे रहूंगा। मैं उनकी उम्र में पहुंचूंगा। वह आज संन्यास लेंगे तो मैं उसी दिन संन्यास ले लूंगा। जितनी उम्र उनकी है उतनी उम्र होते ही।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने अपने शब्द वापिस लिए है जो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बारे में कहे थे ,जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा पार्टी के अंदर की बात है,अच्छा है समय पर हो गया।

वहीं नीट परीक्षा रद्द के बाद बहुत सारे छात्र परेशान है, जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ ऐसे विषय आते हैं घटनाएं हो जाती है जो दुर्घटना में बदल जाती है, अच्छा नहीं हुआ है। मनोहर लाल ने कहा कि मैं छात्रों से अपील करुंगा कि ऐसा कोई विषय आता है तो इसको बड़े साहस और बल के साथ उसका सामना करना चाहिए। नीट परीक्षा रद्द हुई है तो दोबारा से परीक्षा बहुत जल्दी होगी, लेकिन जिन लोगों ने इस  घिनौने काम को अंजाम दिया है, उसे बक्शा नहीं जाएगा। उसके लिए एक कमेटी भी बन गई है, विषय सीबीआई चला गया है, उसके ऊपर करवाई भी होगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!