Sorry हम आपको नौकरी पर नहीं रखेंगे क्योंकि...ज्वाइनिंग के 2 घंटे बाद युवक को जॉब से निकाला...वजह जानकर उड़ेंगे होश

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 May, 2026 07:33 PM

sorry we will not hire you because  the young man was fired 2 hours after join

हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की नौकरी से इसलिए निकाल दिया क्योंकि

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की नौकरी से इसलिए निकाल दिया क्योंकि युवक दलित समाज से था। बाबरपुर मंडी निवासी (रिजुल कुमार )ने बताया कि पानीपत जीटी रोड स्थित इला होम फैशन कंपनी में इंटरव्यू के बाद उसे HR की पोस्ट पर सलेक्शन हुआ था।

सलेक्शन के बाद रिजुल को कंपनी के जीएम से मिलने को कहा। युवक जीएम से मिलने उनके केबिन में गया था जीएम ने योग्यता की बजाय युवक की जाति पूछी। जाति बताने के बाद रिजुल घर आ गया । करीब 2 घंटे बाद कंपनी के अधिकारी ने कॉल कर रिजुल को बोला I am sorry हम आपको नौकरी पर नहीं रख सकते आप शेड्यूल कास्ट से है ये हमारी पॉलिसी में नहीं आता। इतना सुनकर युवक के होश उड़ गए। 

PunjabKesari

युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ कंपनी में जब नौकरी से हटाने का कारण पूछने गया तो,युवक ओर उसकी बहन को जातिसूचक शब्दों बेइज्जत किया गया। युवक का आरोप है कि कंपनी मालिक की मां ने भी उन्हें जातिसूचक शब्द बोले  ओर दोनों भाई बहन को धक्के मारकर कंपनी से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित युवक ने थाना सेक्टर 13,17 में पहुंचकर कंपनी मालिक की मां  जीएम ओर HR के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तमाल कर बेइज्जत करने की शिकायत दी है। वही शिकायत पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच गहनता से होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!