नौकरी का एक और मौका: HSSC जरूरत पड़ने पर और बढ़ा सकता है उम्मीदवारों की संख्या, ऐसे देखें अपना नाम

Edited By Isha, Updated: 17 May, 2026 12:20 PM

five times more candidates get a chance in police constable recruitment

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुलिस विभाग में पुरुष कांस्टेबल (जनरल - ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) के लिए पोस्ट का पांच

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुलिस विभाग में पुरुष कांस्टेबल (जनरल - ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) के लिए पोस्ट का पांच गुना अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। कुल पोस्ट 5500 है। इसकी जानकारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करके दी। आयोग ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को जारी 15 गुना उम्मीदवारों की सूची के बाद पीएमटी में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति न और अन्य प्रशासनिक कारणों को देखते हुए अब कुल पदों के मुकाबले 5 गुना अतिरिक्त उम्मीदवारों को बुलाने का निर्णय लिया गया है।


यह फैसला विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कैटेगरी नंबर 01 (मेल कांस्टेबल जीडी) और कैटेगरी नंबर 03 (मेल कांस्टेबल जीआरपी) पदों के लिए लिया गया है। आयोग के अनुसार जरूरत पड़ने पर भविष्य में उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन संख्या सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार सूचीबद्ध की गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति जांच सकते हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!