डिप्रेशन की जंग में हारा एक और होनहार, DU के प्रोफेसर ने नहर में कूदकर दी जान
Edited By Isha, Updated: 17 May, 2026 11:45 AM

दिल्ली के आत्माराम कॉलेज के सहायक प्रोफेसर भास्कर वशिष्ठ (33) ने शनिवार सुबह रोहतक की जेएलएन नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह बहादुरगढ़ के रहने वाेल और उनके पिता रूप किशोर वशिष्ठ एमडीयू में लाइब्रेरी असिस्टेंट हैं।
रोहतक: दिल्ली के आत्माराम कॉलेज के सहायक प्रोफेसर भास्कर वशिष्ठ (33) ने शनिवार सुबह रोहतक की जेएलएन नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह बहादुरगढ़ के रहने वाेल और उनके पिता रूप किशोर वशिष्ठ एमडीयू में लाइब्रेरी असिस्टेंट हैं।
पिता ने बताया कि भास्कर दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम कॉलेज में एक साल से सहायक प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) था। वह अविवाहित था और मानसिक तौर पर परेशान था। किसी से बात तक नहीं करता था।
शुक्रवार शाम उसने कहा कि वह घर से जा रहा है। यह नहीं बताया कि कहां जा रहा है। शनिवार सुबह छह बजे रोहतक से आईएमटी थाना पुलिस का फोन आया। बताया कि आईजी कार्यालय के नजदीक नहर किनारे एक स्कूटी मिली है। स्कूटी सवार की डूबने से मौत हो चुकी है। आईएमटी थाना प्रभारी एसआई अश्वनी अहलावत ने बताया कि शव आईजी कार्यालय के नजदीक नहर में मिला है।