कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या, 2 बच्चों को लेकर हुई फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 17 May, 2026 12:15 PM

a woman living in a live in relationship in kurukshetra murdered her partner

कुरुक्षेत्र में लिव-इन में एक माह से रह रही महिला ने अपने पार्टनर को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला वारदात को अंजाम देने के बाद अपने दोनों बच्चों को लेकर भाग गई है।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में लिव-इन में एक माह से रह रही महिला ने अपने पार्टनर को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला वारदात को अंजाम देने के बाद अपने दोनों बच्चों को लेकर भाग गई है। पुलिस ने महिला की बेटी के बयान पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान मोहन नगर निवासी 46 वर्षीय दुकानदार राम अवतार के रूप में हुई है। महिला की बेटी ने बताया कि राम अवतार अग्रसेन चौक के पास मनियारी की दुकान चलाता था। उनकी पहली पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी। राम अवतार पिछले एक माह से दिल्ली के नरेला की रहने वाली महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। महिला बेटे और बेटी के साथ उसके घर में रह रही थी। मृतक की बेटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी महिला अपने दोनों बच्चों के साथ उनके घर आई थी। पिता राम अवतार ने परिवार को साफ बताया था कि उन्होंने खुद महिला को घर बुलाया है और अब वह उनके साथ रहेगी। 

महंगे सामान की मांग करने लगी थी महिला 

पहले तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में महिला महंगे सामान की मांग करने लगी। परिवार पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ था, फिर भी खर्चा बढ़ता गया। शुक्रवार रात को राम अवतार, आरोपी महिला और उसके दोनों बच्चे ऊपर कमरे में थे। अचानक राम अवतार की चीख सुनाई दी। बेटी और अन्य बच्चे ऊपर गए तो महिला ने उन्हें नीचे भेज दिया। जब वे दोबारा ऊपर पहुंचे तो राम अवतार बेड पर पड़ा था। उनके सिर पर चोट व मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। परिवार तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!